भरतपुर के जलदाय विभाग के कार्यालय पर आज महिलाओं ने मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि 10 दिन से अनिरुद्ध नगर में पानी नहीं आ रहा। जिसको लेकर महिलाओं ने XEN को जमकर खरी खोटी सुनाई। वहीं XEN ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि कल कॉलोनी में पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।