कामां: कामां में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
कामां में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा में आकर्षक झांकियां और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली।थानाधिकारी भरत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार शाम7 बजे तक पुलिसकर्मी पूरे समय मौके पर तैनात रहे और सुरक्षा संभाले रखी,जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।