मंझनपुर: मंझनपुर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण किया जाए सुनिश्चित
मुख्य विकास अधिकारी डॉ० रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में वृक्षारोपण महाभियान-2024 के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारियों एवं सचिव, ग्राम पंचायतों के साथ बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 20 जुलाई 2024 को वृक्षारोपण महाभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाना है।