मंझनपुर: मकदूमपुर ढोसकहा गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने के कारण एक युवक की हुई मौत
मकदूमपुर ढोसकहा निवासी 18 वर्षीय इंकलेश्वर उर्फ टुल्लू पांडेय पुत्र गिरधारी पांडेय गुरुवार की रात करीब 11 बजे बिजली आने के बाद पंखा लगा रहा था। इसी दौरान बिजली आ गई और करंट से युवक की मौत हो गई। उसके चीखने की आवाज पर मां मंजू देवी व बहन ने दौड़कर प्लग निकाला। आनन फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया है।