मंझनपुर: मंझनपुर में बैठक सम्पन्न डीएम बोले-कैम्प लगाकर एफपीओ को मण्डी लाइसेन्स तथा खाद, बीज एवं उर्वरक का दिया जाए लाइसेंस
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ उदयन सभागार में कृषक उत्पादक संगठनो के संतृप्तीकरण अभियान अन्तर्गत जनपद स्तरीय मॉनीटरिंग समिति की बैठक की। बैठक में उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद में कुल 23 एफपीओ गठित है, जिसमें से 05 एफपीओ नाबार्ड द्वारा, 05 एफपीओ कृषि विभाग की स्वप्रेरणा से समेत सभी पंजीकृत हैं।