चांपा: सोंठी गांव में कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचला था, व्यक्ति की मौके पर हुई थी मौत, वाहन चालक के खिलाफ जुर्म
जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के सोंठी गांव के पास कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया था. हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई थी. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया था और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया था. इधर, पुलिस ने कैप्सूल वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.