शनिवार को अकबरपुर थाना क्षेत्र के भटबिगहा मोड़ स्थित बजरंगबली चौक के समीप शनिवार को 1:00 बजे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों युवक घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में कराया गया।