सांगानेर: जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी और उसके सहयोगियों को पुलिस ने एमपी से प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा
जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार बदमाश को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया किया है। मध्य प्रदेश की मुरैना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर पुलिस उसे गिरफ्तार करके लाई है। जयपुर पुलिस के मुरैना कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट पर अरेस्टिंग के लिए पेश करने पर भागने के प्रयास के चलते हाथ-पैर में फ्रेक्चर आया है।