अंबाह: रोहित गुदेनिया बने एनएसयूआई मुरैना जिलाध्यक्ष, अंबाह में खुशी की लहर
Ambah, Morena | Jul 20, 2026 अंबाह। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने रोहित गुदैनिया को मुरैना जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय सहप्रभारी अंशुल त्रिवेदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की सहमति से हुई इस नियुक्ति पर अंबाह सहित जिलेभर में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों ने बधाई देकर उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। रोहित, अंबाह के समाजसेवी बंटी गुदैनिया के पुत्र हैं।