कोंडागांव: मत्स्य पालकों को मिली नई सौगात, मुख्यमंत्री ने बांटी मोटर साइकिल, आइस बॉक्स और आधुनिक जाल
कोंडागांव के बड़ेकनेरा में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मत्स्य पालन से जुड़े हितग्राहियों को मोटर साइकिल, आइस बॉक्स और आधुनिक मछली जाल वितरित किए। मालाकोट के कमल सिंह नेताम और जोबा के नरेंद्र कश्यप को मोटर साइकिल व आइस बॉक्स दिए गए, जबकि बड़ेकनेरा के ललित बघेल और रामलाल नेताम को आधुनिक जाल प्रदान किए गए।