चरखारी: चरखारी में सोलर प्लांट में गार्ड की मौत पर हत्या का केस दर्ज कराने की मांग, विधायक ने जांच के दिए निर्देश
चरखारी के सनश्योर सोलर प्लांट सबुआ में 25 वर्षीय गार्ड दिनेश राजपूत की 16 जून को संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया। परिजनों ने मारपीट कर हत्या की आशंका जताई है।मृतक के परिजन विधायक डॉ. बृजभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजपूत के जनता दरबार पहुंचे और हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। विधायक ने परिवार को न्याय का भरोसा देते हुए कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी।