चैनपुर: प्रेमी से मिलने गई नेउरा की युवती का चांदो गांव के कुएं में मिला शव, हत्या कर फेंका गया, तीन दिन से थी लापता
चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव के भुइयां राजा टोले के कुएं से रविवार शाम 5 बजे एक युवती का शव बरामद हुआ। युवती की पहचान इसी थाना क्षेत्र के नेउरा निवासी तस्लीम अंसारी की 20 वर्षीय पुत्री महजद्दीना खातून के रूप में की गई है। युवती तीन दिनों से लापता थी। परिजनों को बिना बताए चांदो गांव में प्रेमी से मिलने गई थी।