गोगरी: गोगरी में दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष ने किया गांवों का दौरा
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र में दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर दिव्यांगजन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने मंगलवार को सुदूर ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में रह रहे दिव्यांगजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। दौरे के दौरान यह सामने आया कि आज भी कई दिव्यांगजन सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं ले