बीकानेर: नापासर में पराली से भरा ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टल गया
नापासर रेलवे स्टेशन के पास श्री काली माता मंदिर के सामने मंगलवार को पराली से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर मोड़ पर अचानक संतुलन खो बैठा और गोलाई में पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं,