लहरपुर: लहरपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा सिंह ने शासन द्वारा नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुनील वर्मा उपस्थित रहे। समारोह में नामित सभासद उमेश मेहरोत्रा, सोनू रस्तोगी, विनीत गुप्ता, संजीव शुक्ला और देवेश अवस्थी को ईश्वर के नाम पर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील वर्मा ने सभी नव-नामित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।