पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि शिवम और उसका भाई छुटकू दर्ज मुकदमे में समझौते को लेकर दबाव बना रहे हैं। समझौता न लेने पर आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार 15 मई की शाम वह बकरी चराने गई थी, तभी शिवम और उसका भाई बाइक से पहुंचे।