नोखा: नोखा में तीसरे दिन भी बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश
Nokha, Bikaner | Jun 14, 2026 नोखा उपखंड मुख्यालय पर लगातार तीसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति सामान्य नहीं होने से उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। कस्बे का सिटी फीडर रानो राव जीएसएस से जुड़ा हुआ है, जहां शुक्रवार रात करीब एक बजे बिजली गुल हुई थी। शनिवार को दो-तीन बार कुछ समय के लिए आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन फॉल्ट के कारण फिर बंद हो गई। रविवार सुबह तक भी सैकड़ों घरों में बिजली नहीं पहुंचने स