अकबरपुर: जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
जिला जज रविन्द्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रणविजय सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार कानपुर देहात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर के विभिन्न हिस्सों, जिसमें बंदी गृह, बैरक, भोजनालय तथा अन्य महत्वपूर्ण इकाइयाँ शामिल हैं, का सूक्ष्म अवलोकन किया।