विष्णुगढ़: एनएच-522 टाटीझरिया चौक पर बेलगाम हाइवा ने नई कार को रौंदा, बाइक भी चपेट में आई, भारी नुकसान
एनएच-522 टाटीझरिया चौक पर बेलगाम हाइवा ने नई कार को रौंदा, चपेट में आई बाइक; भारी नुकसान। मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बची कई लोगों की जान; नई कार और बाइक हुई क्षतिग्रस्त। एनएच-522 (हजारीबाग-विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग) के टाटीझरिया चौक के पास गुरुवार शाम एक अनियंत्रित हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी एक नई कार और बाइक को बुरी तरह से रौंद दिया है। दुर्घटना में लोग बाल-बाल बचे।