बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के पशुपति विहार कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस पर लगाया मुकदमे में कार्रवाई न करने का आरोप
बारादरी थाना क्षेत्र के पशुपति विहार कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने थाना पुलिस पर मुकदमे में गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया है।व्यक्ति का आरोप है कि उसने पड़ोस के रहने वाले कुछ लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की थाना पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन गिरफ्तारी अभी तक किसी की नहीं की है। मामले की शिकायत ssp से की गई है।