बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेव पुल पर तेज रफ्तार बाइक ने अन्य बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक व्यक्ति हुआ घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेव पुल पर तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी ।जिससे एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।