बरेली: इज्जतनगर क्षेत्र के व्यक्ति ने एसएसपी ऑफिस में पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास ,28 लोगों पर हुई एफआईआर
इज्जतनगर के नगर निवासी 40 वर्षीय रूप किशोर और उनकी पत्नी सुमन गुरुवार दोपहर को एसएसपी आफिस पहुंचे। कैंपस में टिनशेड में उन्होंने खुद पर पट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। पेट्रोल देखककर पुलिस वाले दौडे़ पड़े। उन्हें आत्मदाह करने से रोका। महिला दरोगा ने उन्हें आफिस में बैठाया । सूचना कोतवाली पुलिस को दी। उनसे पूरा मामला समझा।