तरबगंज: बौरिहा में हत्या कर शव छिपाने के मामले 2 आरोपियों को हुई आजीवन कारावास की सजा, 30000 रूपये का लगा अर्थदंड
तरबगंज पुलिस ने हत्या कर शव छिपाने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शासकीय अधिवक्ता बसंत शुक्ला, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल व तरबगंज पुलिस द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश गोंडा कोर्ट ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास व 30000 रूपये के अर्थदंड से दण्डित किया है।