तरबगंज: इमलिया गांव के पास में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई बाइक सवार युवक की हुई मौत
इमलिया गांव के अनिल चौहान पुत्र सोमदत्त चौहान उम्र लगभग 36 वर्ष सोमवार की शाम करीब 4 गोंडा रेलवे स्टेशन पर अपने रिश्तेदार को ट्रेन पर बैठाने गए थे। वापस आते समय रात्रि में समय लगभग 9 बजे के आसपास अपने गांव के पास पहुंचे थे की डुमरियाडीह तरबगंज मार्ग पर अनियंत्रित बाइक सवार अनिल चौहान सड़क किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।