सहसपुर लोहारा: अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को 10 पौवा देशी शराब के साथ लोहारा पुलिस ने ग्राम कोटगांव से किया गिरफ्तार
10 फरवरी को लोहारा थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार लोहारा पुलिस ने ग्राम कोटगांव में अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी तरुण सिंह को 10 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।जिसके पास पुलिस ने 400 रु बिक्री की रकम जप्त किया है।गिरफ्तार आरोपी के ऊपर लोहारा पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।