नानपारा: किशुनपुर माफी गाँव में नाबालिग बच्ची पर पानी मांगने पर हुआ हमला, जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8 बजे पानी मांगने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग बच्ची को चाकू मार दिया। करीब 10 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है