हमीरपुर: कुछेछा स्थित मिक्सर प्लांट में गिरकर मजदूर की हुई दर्दनाक मौत
मुख्यालय के कुछेछा स्थित सांई कंट्रक्शन कंपनी के प्लांट में गुरुवार की सुबह हुए हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।प्लांट की मिक्सर मशीन में सीमेंट डालते समय अंसतुलित होकर गिरने से मजदूर के शरीर के कई टुकड़े हो गए। अचानक हुए इस हादसे से प्लांट में हड़कंप मच गया। प्लांट के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्लांट को बंद करा दिया