गोपालगंज: जगलिया मोहल्ले में आपसी विवाद में चाकूबाजी, एक किशोर जख्मी, पुलिस जाँच में जुटी
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक किशोर शनिवार की शाम 7:00 बजे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस बात की सूचना नगर थाने की पुलिस को मिली तो नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल में पहुंचकर जख्मी किशोर से घटना की जानकारी ली।