मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर मोड़ के समीप एनएच 27 पर दो ट्रकों के बीच शनिवार को आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक के बाद चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।