अनूपगढ़: 27A गांव में 68वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता दूसरे दिन जारी, 25 सितंबर को होगा समापन
राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार अनूपगढ़ के गांव 27 ए में 68वी जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आज मंगलवार को दूसरे दिन शाम लगभग 6 बजे तक जारी रही। संयोजक स्कूल के निदेशक सुरजीत सिंह खोसा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल आयोजित करवाया जाएगा और कल प्रतियोगिता का समापन होगा।