Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
No video available

बस्ती: ब्रेकिंग न्यूज// यूपी बस्ती *गौर थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में गौर थाना परिसर में वृक्षारोपण क

Basti, Basti | Jun 10, 2021

MORE NEWS

*जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 27 जुलाई 2026*

*थाना पुरानी बस्ती में कांवड़ यात्रा और श्रावण शिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक*प्रभारी निरीक्षक शाशांक शेखर राय की अध्यक्षता में कांवड़िया संघों के साथ हुई गोष्ठी*

*बस्ती:* आगामी *श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा* को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना पुरानी बस्ती पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

*पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* के आदेश के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त* के निर्देशन तथा *क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक शाशांक शेखर राय* की अध्यक्षता में थाना परिसर में कांवड़िया संघों, ग्राम प्रधान, सभासद, विशेष पुलिस अधिकारी SPO एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों के साथ गोष्ठी की गई। बैठक में उपस्थित थाना के सभी अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

*प्रभारी निरीक्षक शाशांक शेखर राय* ने शासन और उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान रूट, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, डीजे की ध्वनि और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। सभी से शत-प्रतिशत अनुपालन करने की हिदायत दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा मार्ग पर स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई जाएगी और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर किसी भी अफवाह या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाएगी। *पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* ने कहा कि "त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

*संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*

*जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 27 जुलाई 2026* *थाना पुरानी बस्ती में कांवड़ यात्रा और श्रावण शिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक*प्रभारी निरीक्षक शाशांक शेखर राय की अध्यक्षता में कांवड़िया संघों के साथ हुई गोष्ठी* *बस्ती:* आगामी *श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा* को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना पुरानी बस्ती पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। *पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* के आदेश के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त* के निर्देशन तथा *क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक शाशांक शेखर राय* की अध्यक्षता में थाना परिसर में कांवड़िया संघों, ग्राम प्रधान, सभासद, विशेष पुलिस अधिकारी SPO एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों के साथ गोष्ठी की गई। बैठक में उपस्थित थाना के सभी अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। *प्रभारी निरीक्षक शाशांक शेखर राय* ने शासन और उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान रूट, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, डीजे की ध्वनि और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। सभी से शत-प्रतिशत अनुपालन करने की हिदायत दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा मार्ग पर स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई जाएगी और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर किसी भी अफवाह या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाएगी। *पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* ने कहा कि "त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" *संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*

Basti, Basti | Jul 27, 2026

*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 27 जुलाई 2026*

*यातायात पुलिस का सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान*  
*महिला अस्पताल से क्रेसेंट मॉल तक हटवाए गए अवैध कब्जे, टीआई कुलदीप त्रिपाठी ने संभाली कमान*

*बस्ती:* जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और आमजन को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए *पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* के निर्देशन में आज यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त* एवं *क्षेत्राधिकारी यातायात बृजेश सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने अपनी टीम और पर्याप्त पुलिस बल के साथ *महिला अस्पताल से लेकर क्रेसेंट मॉल तक* के व्यस्त मार्ग पर सघन चेकिंग और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

*यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने स्वयं सड़क पर उतरकर अभियान का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में सड़क के दोनों पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों, ठेले-खोमचे और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर बढ़ाए गए अवैध शेड, काउंटर और अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को हटवाया गया। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि *कुलदीप त्रिपाठी* टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर दुकानदारों को समझा रहे हैं और यातायात को सुचारू करा रहे हैं।
सभी दुकानदारों और फड़ व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे पुनः सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। *टीआई कुलदीप त्रिपाठी* ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

इस दौरान आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने की अपील की गई। अभियान के बाद इस मार्ग पर यातायात काफी हद तक सुगम हो गया और राहगीरों ने राहत की सांस ली।

*पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* ने कहा कि "शहर को जाम मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।"

*संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*

*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 27 जुलाई 2026* *यातायात पुलिस का सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान* *महिला अस्पताल से क्रेसेंट मॉल तक हटवाए गए अवैध कब्जे, टीआई कुलदीप त्रिपाठी ने संभाली कमान* *बस्ती:* जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और आमजन को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए *पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* के निर्देशन में आज यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त* एवं *क्षेत्राधिकारी यातायात बृजेश सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने अपनी टीम और पर्याप्त पुलिस बल के साथ *महिला अस्पताल से लेकर क्रेसेंट मॉल तक* के व्यस्त मार्ग पर सघन चेकिंग और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने स्वयं सड़क पर उतरकर अभियान का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में सड़क के दोनों पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों, ठेले-खोमचे और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर बढ़ाए गए अवैध शेड, काउंटर और अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को हटवाया गया। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि *कुलदीप त्रिपाठी* टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर दुकानदारों को समझा रहे हैं और यातायात को सुचारू करा रहे हैं। सभी दुकानदारों और फड़ व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे पुनः सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। *टीआई कुलदीप त्रिपाठी* ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस दौरान आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने की अपील की गई। अभियान के बाद इस मार्ग पर यातायात काफी हद तक सुगम हो गया और राहगीरों ने राहत की सांस ली। *पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* ने कहा कि "शहर को जाम मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।" *संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*

Basti, Basti | Jul 27, 2026

चक मार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा पत्र, दिया आन्दोलन की चेतावनी
बस्ती। सोमवार को नगर पंचायत कप्तानगंज स्थित वार्ड नंबर 1 अम्बेडकर नगर मोहल्ला चौखड़ा के ग्रामीणों ने सार्वजनिक चक मार्ग से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया।  महेश कुमार पुत्र राम अजोर के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के सार्वजनिक चक मार्ग (गाटा संख्या 64) पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

चक मार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा पत्र, दिया आन्दोलन की चेतावनी बस्ती। सोमवार को नगर पंचायत कप्तानगंज स्थित वार्ड नंबर 1 अम्बेडकर नगर मोहल्ला चौखड़ा के ग्रामीणों ने सार्वजनिक चक मार्ग से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया। महेश कुमार पुत्र राम अजोर के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के सार्वजनिक चक मार्ग (गाटा संख्या 64) पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

Basti, Basti | Jul 27, 2026

सपा अल्संख्यक सभा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन: जौहर विश्वविद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न होने पाये-इरशाद अहमद खान
बस्ती। सोमवार को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद खान के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने  राज्यपाल कोे संबोधित  ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा । ज्ञापन में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा मामले का निष्पक्ष एवं विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित किए जाने की मांग किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने की प्रस्तावित कार्रवाई हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई संविधान, कानून तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप होनी चाहिए। यदि निर्माण या भूमि से संबंधित कोई विवाद है तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत किया जाए, ताकि शिक्षा और विद्यार्थियों के हित प्रभावित न हों।
ज्ञापन सौंपने के बाद समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद खान ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय   से छात्रों का भविष्य जुड़ा हुआ है। ऐसे में भवनों का ध्वस्तीकरण का निर्णय छात्र और शिक्षा विरोधी है। सरकार तत्काल प्रभाव से आदेश पर रोक लगवाये।  कहा कि विश्वविद्यालय के निर्माण के समय ग्राम सींगनखेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में था तथा उस समय निर्माण के लिए किसी विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं थी।  संबंधित क्षेत्र बाद में रामपुर विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया, जबकि विश्वविद्यालय का निर्माण उससे पहले ही पूरा हो चुका था। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 38 भवनों को ध्वस्त करने का आदेश शिक्षा हित में नहीं बल्कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है, जिसे निरस्त किया जाना जनहित एवं छात्रहित में आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मोहम्मद स्वालेह, कैश मोहम्मद, विजय विक्रम आर्य, जावेद पिंडारी, मोहम्मद कैश, गुलाबचन्द सोनकर, संजय गौतम, प्रवीण पाठक, राहुल सिंह, निसार अहमद, मौलाना फिरोज अहमद, मौलाना जमशेद अली, बदरुल हसन, मौलाना मोहम्मद अमर, शहजाद अहमद, विक्रम यादव, कमाल अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, सरफराज अहमद, मोहम्मद याकूब, जमील अहमद, शमशेर अली, रिंटू यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

सपा अल्संख्यक सभा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन: जौहर विश्वविद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न होने पाये-इरशाद अहमद खान बस्ती। सोमवार को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद खान के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल कोे संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा । ज्ञापन में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा मामले का निष्पक्ष एवं विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित किए जाने की मांग किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने की प्रस्तावित कार्रवाई हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई संविधान, कानून तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप होनी चाहिए। यदि निर्माण या भूमि से संबंधित कोई विवाद है तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत किया जाए, ताकि शिक्षा और विद्यार्थियों के हित प्रभावित न हों। ज्ञापन सौंपने के बाद समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद खान ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से छात्रों का भविष्य जुड़ा हुआ है। ऐसे में भवनों का ध्वस्तीकरण का निर्णय छात्र और शिक्षा विरोधी है। सरकार तत्काल प्रभाव से आदेश पर रोक लगवाये। कहा कि विश्वविद्यालय के निर्माण के समय ग्राम सींगनखेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में था तथा उस समय निर्माण के लिए किसी विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं थी। संबंधित क्षेत्र बाद में रामपुर विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया, जबकि विश्वविद्यालय का निर्माण उससे पहले ही पूरा हो चुका था। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 38 भवनों को ध्वस्त करने का आदेश शिक्षा हित में नहीं बल्कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है, जिसे निरस्त किया जाना जनहित एवं छात्रहित में आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मोहम्मद स्वालेह, कैश मोहम्मद, विजय विक्रम आर्य, जावेद पिंडारी, मोहम्मद कैश, गुलाबचन्द सोनकर, संजय गौतम, प्रवीण पाठक, राहुल सिंह, निसार अहमद, मौलाना फिरोज अहमद, मौलाना जमशेद अली, बदरुल हसन, मौलाना मोहम्मद अमर, शहजाद अहमद, विक्रम यादव, कमाल अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, सरफराज अहमद, मोहम्मद याकूब, जमील अहमद, शमशेर अली, रिंटू यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Basti, Basti | Jul 27, 2026

सी.एम.ओ. ने किया 5 दिवसीय रक्तदान शिविर का उद्घाटन
रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर, बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक की पहलः पहले दिन 12 ने किया रक्तदान
बस्ती। सोमवार को रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर और बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से  5 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । उद्घाटन करते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम ने कहा कि रक्तदान ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम दूसरे के जीवन रक्षा का माध्यम बनते हैं। 5 दिवसीय रक्तदान शिविर के पहल  की सराहना करते हुये सीएमओ ने कहा कि ऐसे अभियानों को और सक्रिय किये जाने की जरूरत है जिससे रक्त की कमी से किसी की जान न जाने पाये। पहले दिन 12 लोगों ने रक्तदान किया।
रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने सीएमओ का स्वागत करते हुये बताया कि क्लब द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जाते हैं। शिविर में चार्टर अध्यक्ष किशन गोयल ने भी रक्तदान किया।  सचिव रो. सुमिर गोयल, रो. डा. श्यामनरायन चौधरी, राम दयाल चौधरी, के साथ ही डा. पी.के.  श्रीवास्तव, विजय सिंह, आलोक चौधरी, मुकेश, शिवम मिश्रा,  विजय शुक्ला, जितेन्द्र कुमार, डी.पी यादव,  विकास चौधरी, कौशल त्रिपाठी आदि ने योगदान किया।

सी.एम.ओ. ने किया 5 दिवसीय रक्तदान शिविर का उद्घाटन रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर, बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक की पहलः पहले दिन 12 ने किया रक्तदान बस्ती। सोमवार को रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर और बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से 5 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । उद्घाटन करते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम ने कहा कि रक्तदान ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम दूसरे के जीवन रक्षा का माध्यम बनते हैं। 5 दिवसीय रक्तदान शिविर के पहल की सराहना करते हुये सीएमओ ने कहा कि ऐसे अभियानों को और सक्रिय किये जाने की जरूरत है जिससे रक्त की कमी से किसी की जान न जाने पाये। पहले दिन 12 लोगों ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने सीएमओ का स्वागत करते हुये बताया कि क्लब द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जाते हैं। शिविर में चार्टर अध्यक्ष किशन गोयल ने भी रक्तदान किया। सचिव रो. सुमिर गोयल, रो. डा. श्यामनरायन चौधरी, राम दयाल चौधरी, के साथ ही डा. पी.के. श्रीवास्तव, विजय सिंह, आलोक चौधरी, मुकेश, शिवम मिश्रा, विजय शुक्ला, जितेन्द्र कुमार, डी.पी यादव, विकास चौधरी, कौशल त्रिपाठी आदि ने योगदान किया।

Basti, Basti | Jul 27, 2026