चंदेरी: शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम नावनी समय पर न खुलने के कारण हो रहा बच्चों का भविष्य बर्बाद
जहां एक तरफ पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह के राज में स्कूल अध्यापक समय पर स्कूल पहुंच जाते थे तो दूसरी तरफ वर्तमान कलेक्टर साकेत मालवीय के कार्यकाल में स्कूल अध्यापकों के हौसले इतने बुलंद है कि जब मन आया स्कूल पहुंच गए और नहीं भी पहुंचे तो हाजिरी पक्की। ऐसा ही एक मामला 8 जुलाई की सुबह 10:40 पर देखने को मिला जहां शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम नावनी बंद मिला और ब