प्रतापगढ़: 16 वर्ष बाद राष्ट्रसंत आचार्य पुलक सागर का प्रतापगढ़ में भव्य मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा
अपने ओजस्वी प्रवचनों और आध्यात्मिक संदेशों के लिए देशभर में विख्यात राष्ट्रसंत आचार्य 108 पुलक सागर का रविवार को धर्म नगरी प्रतापगढ़ में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। लगभग 16 वर्ष बाद प्रतापगढ़ आगमन को लेकर जैन समाज सहित श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। परम पूज्य गणाचार्य 108 पुष्पदंत सागर के परम प्रभावक शिष्य आचार्य पुलक सागर के स