मोहनलालगंज: लखनऊ-रायबरेली की नाबालिगों का राजस्थान में सौदा, अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
लखनऊ और रायबरेली की नाबालिग लड़कियों को राजस्थान में बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मोहनलालगंज पुलिस ने गिरोह की सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण में प्रयुक्त कार बरामद की है। मामला तब सामने आया जब एक महिला ने अपनी दो नाबालिग नातिनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।