चंदिया: मझगंवा में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी पर मामला दर्ज
चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगंवा में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार अमृत लाल कोल पिता गोपी कोल उम्र 42 वर्ष के साथ गांव के ही किशन कोल ने फरियादी के घर के सामने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की शिकायत पर चंदिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जाँच में जुटी ।