पटना ग्रामीण: पटना में रिसेप्शन के दौरान फिर से खेल गए खान सर, घूंघट में ही छिपा रहा दुल्हन का चेहरा, एक बार भी नहीं उठा घुंघट
प्रसिद्ध शिक्षक खान सर ने सगुना मोड़ स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रिसेप्शन की पार्टी दी। लेकिन खान सर एक बार फिर से खेल कर गए। खान सर ने पहले तो गुपचुप तरीके से शादी रचा ली और अब जब उन्होंने रिसेप्शन की पार्टी दी तो अपनी दुल्हन का चेहरा घूंघट में ही छुपा दिया। दरअसल खान सर की दुल्हन को लेकर कहा जा रहा था कि आज खान सर की पत्नी का चेहरा देखने को मिलेगा।