पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर ट्रेनों से 24 घंटे में 298 लीटर विदेशी शराब बरामद, रेल एसपी ने दी जानकारी
इन दिनों रेल पुलिस अवैध शराब एवं शराब तस्करों के खिलाफ पटना जंक्शन समेत विभिन्न रेल थानों द्वारा स्टेशनों पर एवं ट्रेनों में ऑपरेशन रेड के तहत चलाई जा रही अभियान में पटना रेल पुलिस ने पिछले 24 घंटे में अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला शराब तस्कर को कुल 298.37 ली.विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी सोमवार की संध्या 5 बजे जानकारी पटना जंक्शन पर रेल SP ने दी है।