साहिबगंज: जीरवाबाड़ी पुलिस ने मोबाइल व पैसे की लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
साहिबगंज: मोबाइल और पैसे की छिनतई मामले में जीरवाबाड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के चंदनपुर निवासी रामचंद्र मंडल से मोबाइल और नकदी की छिनतई की गई थी। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलि