परिहार: परिहार में त्रैमासिक परीक्षा के दूसरे दिन शांतिपूर्ण माहौल में हुई परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्हवा सहित सभी विद्यालयों में परीक्षा निर्धारित समय पर दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही तथा विद्याल