राजगढ़: बकाया वेतन नहीं मिलने पर नगरपालिका राजगढ़ के सफाई कार्मिकों ने किया प्रदर्शन, कहा- वेतन मिलने पर ही करेंगे सफाई का कार्य
Rajgarh, Churu | Jun 12, 2026 नगर पालिका के सफाई कार्मिकों ने शुक्रवार देर शाम लगभग छः बजे करीब साढे तीन माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। इसी दौरान पालिका ने सफाई कार्य नहीं करने पर सफाई कार्मिक जमादारों को नोटिस जारी किया है। सफाई कार्मिक जमादार सेठी के नेतृत्व में सफाई कार्मिकों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मांग के समर्थन में जमकर नारे बाजी कर प्रदर्शन किया।