रामगंजमण्डी: एनएचएआई का निर्णय, आज से शुरू हुई एक्सप्रेस-वे की एक साइड मुकुन्दरा टनल, दूसरी टनल 15 दिन में शुरू की जाएगी
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चेचट की मुकुन्दरा टनल की एक साइड सोमवार से ट्रायल के लिए खोल दी गई है। मध्यप्रदेश और झालावाड़ से कोटा की तरफ आने वाले वाहनों के लिए टनल की एक साइड सुबह 8 बजे खोली गई। इसके बाद वाहनों का नियमित संचालन कर टनल का ट्रायल किया जा रहा है। कोटा से झालावाड़ की तरफ की टनल की दूसरी साइड भी आगामी 15 दिन में खोल दी जाएगी। दूसरी ओर दरा अंडरपा