जानसठ: जानसठ कस्बे में विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर, करंट लगने से एक गोवंश की दर्दनाक मौत, लोगों में आक्रोश
जानसठ कस्बे में विद्युत विभाग की लापरवाही बृहस्पतिवार दोपहर 2:00 के करीब उजागर हुई जिसमें तस्वीरों के माध्यम से साफ तौर से देखा जा सकता है कि किस तरह एक विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते इस गोवंश की मौत होने से कस्बे में भारी आक्रोश है