रामपुर: उस्मानगंज गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया
Rampur, Rampur | Jul 16, 2025 उस्मानगंज गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों के दौरान मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना बुधवार की सुबह 7:00 की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची मिलक खानम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी भेजा है। थाना प्रभारी ने कहा है पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। मृतका की मां का दावा है हत्या की है।