रामपुर: 2019 में रामपुर के सरकारी खजाने की धोखाधड़ी मामले में वांछित पूर्व नगर अभियंता को लखनऊ से किया गया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jul 15, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे पुलिस द्वारा प्रेसनोट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार 8 जून, 2019 को सिविल लाइन थाने में दर्ज धोखाधड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे पूर्व नगर अभियंता मौद नारायण झा को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। झा पर अवैध रूप से व्यक्तिगत लाभ कमाने की नीयत से सरकारी धन का दुरुपयोग का आरोप है।