रामपुर: मंगलवार को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर भाकियू टिकैत ने किया धरना प्रदर्शन
Rampur, Rampur | Jul 15, 2025 मंगलवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश सचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में किसान बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता महफूज़ आलम के कार्यालय पहुँचे और विभिन्न माँगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आश्वासन के बाद एक घंटे चला धरना समाप्त किया गया।