जशपुर: पत्थलगांव को मिलेगी रिंग रोड की सौगात, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में पत्थलगांव नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शहर में प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण की दिशा में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग द्वारा सर्वेक्षण कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया है, जिसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट