रामगढ़: ठोकदार बास में डोल जोतने के विवाद ने लिया खूनी मोड़, चचेरे भाइयों पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक की हुई मौत
Ramgarh, Alwar | Jun 13, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मुबारिकपुर के ठोकदारबास गांव में खेत की डोल (मेढ़) जोतने को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद शनिवार को दर्दनाक हादसे में बदल गया। गुस्से में एक युवक ने कथित रूप से अपने ही चचेरे भाइयों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद ट्रैक्टर को चालू हालत में छोड़कर फरार हो गया।