महसी: महसी तहसील के पास से गैंगेस्टर एक्ट के मामले में फरार आरोपी को बौंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
बौंडी थाने की पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट मामले में मेराज पुत्र ढोढ़े निवासी कस्बा महराजगंज, थाना हरदी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाना हरदी में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मौर्य, कांस्टेबल सूर्य प्रताप सिंह ,प्रतीक वर्मा शामिल रहे।