मंदसौर: आगामी सभी पर्वों एवं त्योहारों का आयोजन निर्भिघ्न हो इसके लिए कलेक्टर एवं एसपी ने माइक्रो लेवल पर की प्लानिंग।
मंदसौर आगामी दिनों में आने वाले सभी पर्वों एवं त्योहार जिले में निर्भिघ्न तरीके से पूर्ण हो, इसके लिए कलेक्टर अदिती गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने माइक्रो लेवल पर तैयारी की है। इस बार जिले में कोटवारों को विशेष पुलिस अधिकारी एसपीओ का दर्जा दिया गया है, जो आगामी पर्वों में पुलिस के साथ आवश्यक ड्यूटी करेंगे।