मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र में किसानों को एक माह से नहीं मिला गेहूं का भुगतान, धान की बुवाई में दिक्कत, डीएम से की गई मांग
पड़री थाना क्षेत्र के सहकारी साधन समितियां पर एक माह पूर्व गेहूं बेचने वाले किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिला है भुगतान में देरी के कारण किसानों को धान की नर्सरी डालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि पचोखरा पहाड़ी माधोपुर और मोहनपुर की सहकारी समितियां पर भुगतान बाकी है।